चाकुलिया: हुल दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया और वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने मुसाबनी प्रखंड के 3 नंबर बस स्टैंड, चाकुलिया के दिघी गांव और जमशेदपुर प्रखंड के हलुदबनी और खुखराडीह में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू जैसे वीरों के बलिदान ने झारखंड को आत्मगौरव, संघर्ष और स्वतंत्रता की भावना दी है. उनका हुल आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी, ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने सामूहिक रूप से शहीदों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.



