बेलफास्ट: टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है. बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत पर 34 रन से जीत हासिल की.मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में अपना पहला मैच खेल रही थी. यह आयरलैंड के खिलाफ भारत की अब तक की पहली हार भी है.टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लॉरकन टकर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन ही बना सकी। आयरलैंड ने पहले टी-20 में भारत को 34 रनों से हरा दिया है. टी-20 सीरीज में आयरलैंड ने एक शून्य की बढ़त बना ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए.(नीचे भी पढ़े)
जवाब में भारत 19वें ओवर में टीम 148 रन पर ढेर हो गयी. भारत की ओर से संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1), श्रेयस अय्यर (3), अभिषेक शर्मा (50), तिलक वर्मा (19), वॉशिंगटन सुंदर (9), शिवम दुबे (25), अक्षर पटेल (15) और हर्षित राणा (8) आउट हो गए. बेलफास्ट में खेले गए मैच में आयरलैंड के शुरुआती चार विकेट 51 रन पर गिर गए थे. इसके बाद कप्तान लॉरकन टकर और गैरेथ डेलानी ने 64 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला. टकर 36 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए. टकर के बाद जॉर्ज डॉकरेल और डेलानी ने 16 बॉल पर 49 रन जोड़े. डेलानी 49 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय गेंदबाजों में हर्षित राणा सबसे सफल रहे. उन्होंने 3 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल 2-2 विकेट लिए. शिवम दुबे को 1 विकेट मिला.




