देवघर : शुक्रवार का दिन बाबा मंदिर वीआइपी राजनेताओं के नाम रहा, जहां एक तरफ झामुमों केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने परिजनों के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की, वहीं इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरीय नेता ललन सिंह ने भी शुक्रवार को ही बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. वहीं ललन सिंह को मन्दिर प्रांगण में उनके तीर्थ पुरोहित ने विधि विधान के साथ संकल्प आदि करा कर महादेव की पूजा कराई. मन्दिर में इनके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने महादेव से बिहार सहित पूरे विश्व के कल्याण की कामना की.





