रामगोपाल जेना,चाईबासा: महाविद्यालय में इंटर की पढ़ाई बंद करने के विरोध में कोल्हान छात्र संघर्ष समिति एक जुलाई को न्याय यात्रा निकालेगी. जिसका सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में छात्र नेता पिपुन बारिक ने बताया कि न्याय यात्रा टाटा कॉलेज परिसर से निकलेगी, जो तांबो चौक, घड़ी घर, पोस्ट आफिस चौक, महुलसाई होते हुए डीसी पहुंचेगी, जिसके बाद सीएम व राज्यपाल के नाम से डीसी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. साथ ही साथ छात्र नेता मंजीत हांसदा ने कहा कि कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने से बहुत सारे विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)
जिन बच्चों ने पिछले साल नामाकन कराया था, उनका क्या होगा. उन विद्यार्थियों को कहीं और शिफ्ट किया जाना है. इस परिस्थिति में सभी विद्यार्थियों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहीं विद्यार्थियों को डर सता रहा है कि उनकी पढ़ाई बंद न हो जाए. इसी मामले को लेकर चाईबासा में न्याय यात्रा निकाली जा रही है. साथ ही आम लोगों से अपील की गयी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें.



