जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका विधानसभा के दूरस्थ प्रखंड डुमरिया में हाल की भारी बारिश और बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने बाइक से विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत कुमदाशोल, खारिधा, खेरबोनी, केदुआ, बांकीशोल और बड़ाकांजिया के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. इन सभी गांवों में बाढ़ के कारण घरों में भारी क्षति हुई है. विधायक ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पीड़ितों के बीच तिरपाल, अंगवस्त्र एवं सूखा राशन वितरित किया.(नीचे भी पढ़े)

विधायक संजीव सरदार ने मौके पर ही अंचल अधिकारी (सीओ) से दूरभाष पर बात कर प्रभावित परिवारों का शीघ्र आकलन करने और उन्हें राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया कि कोई भी पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रहे. विधायक ने प्रशासन को राहत कार्यों में पारदर्शिता और तेज़ी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए. विधायक ने दौरे के दौरान बाढ़ से क्षतिग्रस्त कई ग्रामीण सड़कों और पुलियों का निरीक्षण किया.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्दी से जल्दी इन पुलों और सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में कोई कठिनाई न हो. इसके बाद डुमरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू के साथ एक बैठक हुई, जिसमें विधायक ने बताया कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन किया जाए, सरकारी मदद दी जाए और बाढ़ में क्षतिग्रस्त रोड और पुलिया की मरम्मत हेतु डीपीआर तैयार किया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, डुमरिया प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, कोषाध्यक्ष – अर्जुन मुर्मू, घाट परगना लखन मार्डी, अर्जुन मार्डी, काजमान सिंह सरदार, धरमाल मार्डी, साजन सरदार, राम सोरेन, दसमात मुर्मू, भगत हांसदा सहित अन्य समाजसेवी और नेता मौजूद रहे.




