जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से मंगलवार, 1 जुलाई को जमशेदपुर चैंबर भवन में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 107 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो रोटरी के मूलमंत्र “सेवा स्वयं से ऊपर” की भावना का जीवंत उदाहरण है. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व रोटरी क्लब के अध्यक्ष पुनीत कांवटिया के साथ क्लब के अन्य पदाधिकारियों, प्रायोजक सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से रक्तदान शिविर का विधिवत् उद्घाटन किया. इस अवसर पर बोलते हुए आयोजक रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने रोटरी ईयर के प्रथम दिन आयोजित इस शिविर में हिस्सा लेनेवाले रक्तदाताओं का आभार जताया. इसके साथ ही उन्होंने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मददगार लोगों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया. शिविर के प्रायोजक सुनील अग्रवाल एवं सुशील अग्रवाल को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि इनके सहयोग के बिना आज का शिविर इतना सफल नहीं हो सकता था. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के प्रायोजक सुनील अग्रवाल ने अपने संबोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के लिए स्वेच्छा से किया गया रक्तदान वास्तव में सबसे बड़ा दान और मानवता की सेवा करने जैसा है. उन्होंने कहा कि अपने स्व माता-पिता की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित कराने के पीछे भी शायद मानवता की सेवा की वही भावना काम कर रही थी. श्री अग्रवाल ने भी शिविर में रक्तदान करनेवालों के साथ ही शिविर को सफल बनाने में किसी तरह सहयोग करनेवाले लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया. इसके बाद रक्तदान शिविर में आगत अतिथियों को पौधा एवं प्रदान कर सम्मानित किया गया. यही नहीं, शिविर में रक्तदान करने वालों को भी सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिह्न के रूप में कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

क्लब के अध्यक्ष पुनीत कांवटिया एवं सचिव आर संतोषी के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने में क्लब के सेवा परियोजना निदेशक प्रांतिक सरकार, कोषाध्यक्ष बलमिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष शुभ्रजीत बसु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इन सभी के सामूहिक प्रयासों और प्रतिबद्धता ने इस शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराया. कार्यक्रम में रोटरी ज़ोन 6 के सहायक गवर्नर डीएन जेना की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन ने आयोजन को विशेष रूप से प्रेरणादायक बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)

अपने जीवन में करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रतीक रहे स्व दीनानाथ अग्रवाल एवं स्व सीता देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र द्वय, सुनील अग्रवाल एवं सुशील अग्रवाल की ओर से प्रायोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पूरे अग्रवाल परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रोटरी क्लब ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रायोजक द्वय सुनील अग्रवाल एवं सुशील अग्रवाल के साथ ही इसकी सफलता में जुटे पूरे अग्रवाल परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. (नीचे भी पढ़ें)

रोटरी क्लब की ओर से रक्तदान शिविर के साथ ही आज डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे भी मनाया गया. इसके तहत चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े समर्पित पेशेवरों को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें डॉ अनुप गुप्ता, वीके तुलस्यान, प्रेमा गोगना, पीएम दत्ता, डॉ डॉली गुप्ता, किशन सोंथालिया, चंद्रेश्वर खां, सुजय कर्नाड, डॉ एसएस रज़ी, मदन बिहारी, सुनीता सिंघानिया, अनिता पॉल, डॉ जहर बनर्जी एवं डॉ शलभ रस्तोगी आदि सहित अनेक लोग शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अतिरिक्त शिविर के सफल संचालन में सिंहभूम चैंबर का भी विशेष योगदान रहा. चैंबर की ओर से सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों में प्रतीक अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, राजीव अग्रवाल, मानव केडिया, अभिषेक अग्रवाल, अनिल मोदी, अनिल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सनी संघी आदि प्रमुख रहे. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं रक्तदान शिविर में समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें भाजपा नेता दिनेश कुमार, रेडक्रॉस के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, समाजसेवी राजेश सिंह, युगल रिंगसिया, पंकज अग्रवाल, एमएस सिंह मानस, शिवजी सिंह गुड्डू, रत्नेश तिवारी अनुज राय आदि शामिल रहे. जबकि प्रायोजक अग्रवाल परिवार के अशोक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल व प्रशांत सिंह ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में रक्तदान करने पहुंचे पारस अग्रवाल उपस्थित सभी लोगों में चर्चा का विषय बने रहे. इसका कारण था उनका रक्तदान की हाफ सेंचुरी पूरा करना. श्री अग्रवाल ने आज रोटरी क्लब के शिविर में पचासवीं बार रक्तदान किया. आज रक्तदान के दौरान उनके चेहरे पर मानवता की सेवा का भाव तो दिख ही रहा था, साथ ही, पचासवीं बार रक्तदान करने के गर्व से भी उनका चेहरा दमक रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

अर्का जैन विवि के विद्यार्थियों में दिखा सराहनीय उत्साह

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए अर्का जैन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में रक्तदान का अलग ही उत्साह दिखा. विश्वविद्यालय के करीब चालीस छात्र-छात्राओं का एक दल समूह के रूप में शिविर में रक्तदान के लिए पहुंचा. इनमें से विश्वविद्यालय के 25 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान भी किया. छात्र-छात्राओं के मानवता की सेवा की भावना से प्रभावित इस तत्परता की शिविर में उपस्थित गणमान्य लोगों की खूब प्रशंसा भी बटोरी. विशेष रूप से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस एस रजी के उनका हौसला बढ़ाने के प्रयास के दौरान दिखी विद्यार्थियों के साथ उनकी बांडिंग ने सबका ध्यान खींचा.




