जमशेदपुर : पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी और सतत विकास की भावना को समर्पित करते हुए, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज़ ने वन महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में सप्ताहभर चलने वाले पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है. यह पहल 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित की जा रही है और टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी मुहिम “ग्रीनोवेशन – जहां स्टील और सस्टेनेबिलिटी का मेल है” के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में कंपनी की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है. (नीचे भी पढे)
यह वृक्षारोपण अभियान जमशेदपुर के कई प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों, समुदाय के सदस्यों और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. इसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित करना है. इस कड़ी में कदमा के उलियान, एटीबीसीएल (ब्रिज के दाहिने ओर), कदमा के रोड नंबर 19, सीआरएम बारा रोड एवेन्यू, सी2 क्वार्टर, आइएसडब्ल्यूपी और जमशेदपुर नेचर ट्रेल, सीएच एरिया, अपेक्स अस्पताल के पास, बाराद्वारी एरिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति टाटा स्टील के गहरे प्रतिबद्ध मूल्यों को दर्शाती है और कंपनी के व्यापक ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और अभिशासन) लक्ष्यों के अनुरूप है.




