जादूगोड़ा : भारतीय स्टेट बैंक की जादूगोड़ा शाखा के 70 साल पूरे होने पर बैंक परिसर में जश्न मनाया गया. इस मौके पर बैलून से पूरे बैंक को सजाया गया है. इस मौके पर मुख्य अतिथि सह यूसिल के वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि सह यूसिल के वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने कहा कि विश्वास का नाम है भारतीय स्टेट बैंक. राष्ट्र की तरक्की में इस बैंक की अहम भूमिका है. कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय निर्देशक राजीव रंजन ने विश्वास दिलाया कि आगे आने वाले दिनों में पूर्व की तरह तत्परता के साथ खाताधारकों की सेवा देते रहेंगे. इस दौरान खाताधारकों के बीच मिठाइयां बांटी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी खाताधारकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना जुड़े यह बुरे वक्त में एक सहायता राशि है. इस समारोह को शाखा प्रबंधक प्राची दास ने भी संबोधित किया और कहा कि पूरे देश में बैंक की साढ़े 22 हजार शाखाएं है 53 करोड़ खाताधारक है. बैंकों ने बीते वर्ष 70 हजार करोड़ मुनाफा कमाकर लोगों के विश्वास पर खड़ा उतरा है. आगे भी इसी तरह की सुविधा खाताधारको को देता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक की ओर से अविनाश सिंगोदिया, क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, धनेश राम, विशाल कुमार समेत सभी बैंक कर्मियों ने अहम योगदान दिया.




