जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के फाटक के पास ऑटो चालक पर बुधवार सुबह चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल है. घायल अवस्था में उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया. घटना बुधवार सुबह की है, जहां मो शहंशाह (23) का शाहिल के साथ पारिवारिक विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि उस पर शाहिल ने चाकू से हमला कर दिया गया. युवक को दो जगह चाकू लगी है. घायल युवक जुगसलाई के गौरी शंकर रोड का रहने वाला है. वहीं चाकू मारने वाला शाहिल जुगसलाई के हिलव्यू एरिया का रहने वाला है. इसकी सूचना जुगसलाई थाना को दे दी गयी है. पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.




