जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यालय बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी केकेसी पदाधिकारी का स्वागत किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सर्वप्रथम केकेसी जिला कमेटी का सत्यापन किया. केकेसी के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह से आग्रह किया कि जल्द से जल्द 18 प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति के कार्य को संपन्न करें. केकेसी असंगठित कामगारों के समस्याओं को लेकर कंपनी के गेट पर बैठक और सभा आयोजित करें. केकेसी में नए सदस्यों को जोड़कर संगठन विस्तार का कार्य तेज करें. केकेसी के सोशल मीडिया विभाग का गठन कर व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करें. केकेसी द्वारा सभी कंपनी के गेटों पर गेट मीटिंग आयोजित करें. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के समस्याओं को संकलित करने का कार्य बड़े पैमाने पर करें. समस्याओं के संकलन होने के उपरांत संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर उनके समस्याओं का निदान करने का कार्य भी करें. (नीचे भी पढ़ें)
केकेसी का बैनर एवं मजदूर हित में पंपलेट भी बना ले, जिससे मजदूरों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों को समझने में सुविधा हो. इस पूरे प्रक्रिया में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी साथ रहेगी और पूर्ण मजबूती के साथ केकेसी के जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय कमेटी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान भी देगी. बैठक को संबोधित करते हुए केकेसी के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे द्वारा जो भी गाइडलाइन और कार्य बताए गए हैं. उन सभी कार्यों को पूर्ण की जाएगी, साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास किया जाएगा. बैठक में इस विषय पर चिंता व्यक्त की गई कि असंगठित क्षेत्र के मजदूर के स्वास्थ्य को लेकर इएसआइसी हॉस्पिटल का निर्माण बड़े रूप से करने की आवश्यकता है, जिससे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का इलाज जमशेदपुर में संभव हो सके. बैठक में इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई कि जमशेदपुर औद्योगिक क्षेत्र है. (नीचे भी पढ़ें)
जहां बड़े पैमाने पर संगठित के अलावा असंगठित श्रमिकों की भागीदारी है, परंतु उनके स्वास्थ्य सुविधाओं को अभी तक व्यवस्थित नहीं की गई है. इस विषय को लेकर केकेसी आगामी दिनों में मांग पत्र के साथ-साथ बड़े आंदोलन खड़ा करेगी. संगठन सृजन बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया. संगठन सृजन बैठक में केकेसी जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह, केकेसी महामंत्री संजीव कुमार सिंह, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष केकेसी मनीष चंद्रवंशी, केकेसी मानगो मंडल अध्यक्ष शिवम चौधरी, राकेश कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव केकेसी राकेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता में प्रदेश सचिव सामंता कुमार, अरुण कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह जिला महामंत्री, राज किशोर प्रसाद जिला महामंत्री, सुशील घोष, राजगिरी सिंह यादव, अरुण बारिक, वीरेंद्र पांडे, सन्नी सिंह, निखिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे.



