रांची: कोल्हान समेत पूरे झारखंड में अगले तीन दिन यानी 5 से 7 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने बताया है कि झारखंड के कुछ जिलों में अगले 24 से 72 घंटे के भीरत भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. यह एक कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव और मॉनसून ट्रफ की सक्रियता के कारण बन रही है. जनता से अनुरोध है कि वे सतर्क और सावधान रहे. इस दौरान वज्रपात और (30-40 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इन जिलों को किया गया अलर्ट – शनिवार को राज्य के सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां एवं पूश्चिम सिंहभूम जिले में अति भारी वर्षा की संभावना जारी की गयी है. वहीं राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिले में भारी वर्षा की संभावना है.
6 जुलाई को इन जिलों में अलर्ट – 6 जुलाई को राज्य के खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिले में झमाझम बारिश की संभावना है. वहीं राज्य के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू , चतरा, लातेहार, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलें में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.
7 जुलाई को राज्य के गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है. वहीं जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना नहीं जारी की गयी है, उन जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है.











