सरायकेला: रविवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास चाईबासा के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत बड़ा थोलको के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वैन के पलटने से उसमें सवार कुल 28 यात्रियों में से 20 यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां से चिकित्सकों ने 11 घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया. वहीं बाकी के घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना अंतर्गत कुलुपटांगा गांव के 28 लोग एक श्रद्धा कर्म में शामिल होने के लिए छोटा हाथी वाहन से चाईबासा जा रहे थे. वाहन पूरी तरह ओवरलोड था. बड़ा थोलको के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. गंभीर रूप से घायलों में आरती सुंडी (33), रिया केराई (16), गोविंद पड़ेया (17), अमन केराई (20), रीता देवगम (50), मंजू (23) , कृति (2 साल) सिल्ली केराई (17) साधु बोदरा (40), रितेश केराई (35) एवं टूरा पूर्ति (32) शामिल हैं. चिकित्सकों द्वारा गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को रेफर कर दिया गया.











