बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बारासती चौक से पांचरुलिया तक निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क मरम्मत की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और उनकी दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है. इस मौके पर सांसद श्री महतो ने आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करेंगे. इस अवसर पर तुषार कांति नायक, चिन्मय नायक, महादेव नायक, शिव शंकर नायक, निर्मल मुर्मू, पीयूष प्रधान समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.



