जमशेदपुर: जमशेदपुर के जीइएल चर्च यूथ एवं सण्डे स्कूल जमशेदपुर पेरिश ने अपना 9वां एक दिवासीय इंटर मंडली फुटबॉल टूर्नामेट का आयोजन दुमकागोडा मंडली चर्च के सरजामदा फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमे जमशेदपुर पेरिश के अन्तर्गत आने वाली 17 लड़के एवं 4 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया एवं उमदा प्रदर्शन किया, जिसमे जीईएल चर्च कलिसिया के मॉडरेटर रेव मार्शल केरकेट्टा, जमशेदपुर पेरिश चेयरमेन रेव कमला शिशिर केरकेट्टा, यूथ डाइरेक्टर रेव पौलुस पुर्ति, जमशेदपुर पेरिश के अधिकारी एवं पेरिश के सभी पुरोहित गण एवं प्रचारक एकत्रित हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पेरिश यूथ अधिकारी, प्रणय तोपनो, अभिषेक सूरीन, बीरसिंग मिंज, प्रेमण गुड़िया, माइकल कुजुर, कविता तिर्की, प्रीति डोडराय, सलिल तिर्की, इबा पूर्ति, अनिता देवगम, प्रवीण धीरज खलखो एवं दुमकागोडा यूथ अधिकारियो एवं मंडली के अधिकारियों की अहम भूमिका रही. प्रतियोगिता में लड़कों की टीम में प्रथम पुरस्कार मानगो, द्वितीय पुरस्कार दुमकागोड़ा और तृतीय पुरस्कार सोनारी की टीम को मिली. वहीं लड़कियों की टीम में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दुकुरडीहा और राहरगोड़ा की टीम को मिली है.



