जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम रोड साई मंदिर के पास आशीष कुमार भगत की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और अन्य हथियार जब्त किये ये है. पकड़े गये लोगों में बागबेड़ा किराना दुकान के पास रहने वाले राहुल यादव, कीताडीह ग्वालापट्टी साई मंदिर निवासी रंजन कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह उर्फ बाबू टेपर, सूरज कुमार दास उर्फ बुढ़ा और शुभम कुमार उर्फ कल्लू शामिल है. पकड़े गये लोगों ने बताया है कि ये पांचों अपराधी नागाडीह फुटबॉल मैदान के पास जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. (नीचे भी पढ़ें)
एसएसपी ने सूचना मिलने के बाद छापामारी करायी थी, जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो मालूम चला कि वे लोग अपराधी है, जिनके खिलाफ पहले से ही केस दर्ज है. बताया जाता है कि साई मंदिर में निकले जुलूस के दौरान आशीष कुमार भगत के साथ पांचों अपराधियों की कहा सुनी हो गयी थी. इसके बाद अपराधियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया ताकि वे लोग उसका बदला ले सके.



