बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से बांग्लादेशी घुसपैठयों का पहचान कर उन्हें झारखंड से बाहर निकालने की मांग की है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए फर्जी दस्तावेज देकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने लगे हैं. घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत में 1 भी मुस्लिम परिवार निवास नहीं करता परन्तु उस पंचायत से 172 मुस्लिम महिलाएं फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री मंईया योजना का लाभुक बनी हुई हैं. ये महिलाएं बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की रहने वाली हैं. (नीचे भी पढ़े)
इसी प्रकार चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में 1 भी मुस्लिम परिवार निवास नहीं करता परन्तु पिछले वर्ष फर्जी दस्तावेज के आधार पर उस पंचायत से 722 मुस्लिम बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र निर्गत हुआ. बांग्लादेशी घुसपैठिए पाकुड़ तथा साहेबगंज जिले के वाद अब कोल्हान को बसेरा बनाना चाहते हैं. फर्जी कागजातों के आधार पर ये बांग्लादेशी घुसपैठिए सरकारी दस्तावेजों में अपना नाम जोड़वाने में सफल हो जाते हैं. घुसपैठिए बिहार एवं झारखंड के सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकी को प्रभावित कर रहे हैं. घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति खतरा है. डॉ गोस्वामी ने आशंका जताई कि बांग्लादेशी घुसपैठिए बिहार की भांति झारखंड के विभिन्न स्थानों में भी मतदाता सूची में अपना नाम दाखिल करा लिए होंगे.




