जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर एएसएल मोटर्स से खरीदी एक सफारी गाड़ी में बार-बार आ रही तकनीकी खराबी एवं शिकायत के बाद भी डीलर द्वारा खराबी दूर नहीं किये जाने से परेशान ग्राहक ने मंगलवार को डीलर के शोरूम के सामने पहुंच कर गाड़ी को जलाने के साथ ही खुद आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा. हालांकि वहां पहले से उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि मंगलवार अपराह्न एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर एएसएल मोटर्स के एनएच 33 स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम के सामने पहुंचा और उसने पेट्रोल छिड़क कर अपनी गाड़ी और खुद को आग लगाने की कोशिश की, हालांकि वहां पहले से उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. (नीचे भी पढ़ें)

उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसने एएसएल मोटर्स के शोरूम से एक सफारी गाड़ी खरीदी थी, किन्तु खरीदने के बाद से ही गाड़ी में तकनीकी खराबी आने लगी और आज तक वे गाड़ी में तकनीकी खराबी से जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे गाड़ी की तकनीकी खराबी दूर करने के लिए शोरूम से लेकर कंपनी तक फरियाद कर चुके हैं. यहां तक कि थाना में भी लिखित शिकायत की, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है. चारों ओर से निराश होकर उन्होंने आत्मदाह का निर्णय लिया कि न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी. (नीचे भी पढ़ें)

हालांकि वहां पहले से उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उन्हें आत्मदाह करने से रोक लिया. हालांकि पुलिस कर्मियों ने बताया कि यह एक ग्राहक एवं डीलर का मामला है, जिसमें वे कुछ नहीं कर सकते, किन्तु आत्मदाह दंडनीय अपराध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



