जादूगोड़ा : भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के नेता दिनेश सरदार ने पोटका प्रखण्ड के चांपी गांव की घटित घटना की घोर निंदा की है. साथ ही पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी -कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. (नीचे भी पढे)
भूमिज नेता दिनेश सरदार ने कहा कि कोवाली थाना क्षेत्र के चांपी ग्राम में अज्ञात अपराधियों द्वारा घर में घुस कर निराशी सरदार (65 वर्ष ) वृद्ध महिला की हत्या कर दी थी. साथ में सो रही बेटी गुलाबी सरदार एवं नातनी संध्या सरदार को गंभीर रूप घायल कर फरार हो गए. मामला जमीन विवाद या परिवारिक कलह से जुड़ी हो सकता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में अनुसंधान कर ऐसे घटना में शामिल लोग पकड़ कर कड़े से कड़ी सज़ा दिलवाने की मांग भूमिज समाज ने की हैं.



