रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : स्थानीय अंजुमन इस्लामिया की ओर से गुरुवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में सुपर 30 को सम्मानित किया गया. इसके तहत उर्दू टाउन उच्च विद्यालय, उर्दू टाउन मध्य विद्यालय, सिमिदिरि उर्दू मध्य विद्यालय और दंदासाई उर्दू मध्य विद्यालय के वर्ग 8 की बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में ए प्लस अंक लानेवाले 30 बच्चों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बलराज कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि तालीम की बुनियाद पर ही समाज का महल बनता है. इल्म हासिल करने के लिए जुनून होना जरूरी है. एक दूसरे की मदद की भावना रखें, आप सफल रहेंगे. अनुशासन को जीवन का हिस्सा बना लें और एरर फ्री शिक्षा हासिल करें. (नीचे् भी पढ़ें)

अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष सैयद शहजाद मंजर ने कहा कि दौलत से ज्यादा इल्म जरूरी है. इल्म है तो दुनिया की सारी दौलत आपकी है. पढ़ें इतना कि मां-बाप को दुनिया में ही जन्नत मिल जाए. अंजुमन के उपाध्यक्ष हाजी इकराम हुसैन ने कहा कि तालीम अच्छा इंसान और ऊंचा ओहदा हासिल करने के लिए हासिल करें. (नीचे् भी पढ़ें)
सम्मान समारोह को चार प्रधानाध्यापकों, मो कयूम, शाहिद अनवर, अहमद जमाल और कौसर परवीन ने भी संबोधित किया. छात्रा अर्शी के कुरआन की तिलावत से समारोह शुरू हुआ. इस अवसर पर नईम अखतर, अंजुम फिरदौसी, अब्दुस्सलाम, तारिक अनवर समेत अन्य अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे. सम्मान पाने वाले सुपर 30 बच्चों में उर्दू टाउन उच्च विद्यालय से समीरा आजमी, ज़िया अली, मासूमा, हुमैरा सारिया, अफिया नाज़, मोबाशिरा इरम फ़हीम, अशिबा सेहरिश, आरुफा नाज़, सादिया तबस्सुम, हनीफ़ा नाज़, आयशा परवीन, हिफ़ज़ा नाज़, आयशा नाज़, मो इमरान राशिद, मो अफ़रोज़, राज अंसारी शामिल थे.
उर्दू टाउन मिडिल स्कूल से असजद अक़रम, नायाब नाज़, अलीशा नाज़, आलिया परवीन, जरीन परवीन, कुलसुम परवीन, सोल्जर अली, ओमान रज़ा, जबकि दंदासाई उर्दू मिडिल स्कूल से सुफ़ियान अली, राबिया खानम, आशिया परवीन, ऐमन निशा एवं सिमिदिरि उर्दू मध्य विद्यालय से अलीशा नाज़ व जुबी आलिया शामिल रहीं. इसके अतिरिक्त समारोह में ऊर्दू टाउन उच्च विद्यालय के हेडमास्टर मो कयूम, ऊर्दू टाउन मिडिल स्कूल की हेडमिस्ट्रेस कौसर परवीन, सिमिदिरि उर्दू मध्य विद्यालय के अहमद जमाल और दंदासाई उर्दू मिडिल स्कूल के हेडमास्टर शाहिद अनवर को भी सम्मानित किया गया.



