जमशेदपुर : इंटक की 315वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नयी दिल्ली एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में रविवार 20 जुलाई को होगी. इस संदर्भ में इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 20 जुलाई को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीव रेड्डी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में आयोजित है. इसमें देश भर के कार्यकारिणी समिति के सदस्य व पदाधिकारीगण भाग लेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ में आगामी रणनीति के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा होगी साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी. जमशेदपुर से इस बैठक में भाग लेने के लिए झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, विनोद राय, पिंटू श्रीवास्तव, बिजय खान, आलम, रवि प्रसाद, नीतेश राज दिल्ली के लिए रवाना हुए. वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, टाटा स्टील यूटिलिटी यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, समेत अन्य नेता भी शुक्रवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.



