जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित श्री सूर्य मंदिर द्वारा आयोजित श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आयोजित जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिव भक्तों का शामिल होने का अनुमान है. इसके लिए मंदिर समिति युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है. भगवान भोले नाथ के अभिषेक के उपरांत सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस वर्ष विशेष व्यवस्था की जा रही है. प्रसाद वितरण हेतू पवन अग्रवाल और सुशांतो पांडा के नेतृत्व में किशोर संघ भालूबासा में बैठक का आयोजन किया गया. पवन अग्रवाल के अनुसार पच्चीस हजार लोगों को महाप्रसाद वितरण का लक्ष्य रख योजना बनाई जा रही. महिलाओं के लिए विशेष उपाय किया जा रहे है. सभी शिव भक्तों को सुगमता से प्रसाद मिले इसके लिए 25 से ज्यादा काउंटर बनाया जा रहा है. प्रसाद वितरण हेतु गोलमुरी और बर्मामाइंस मंडल सेवा प्रदान करेंगे. सुशांतो पांडा ने बताया कि जनसहयोग से ही यात्रा और महाप्रसाद कार्यक्रम को सफल किया जा सकता है. सर्वविदित है कि हर वर्ष सूर्य मंदिर विशाल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन करती है जिसका शिव भक्त काफी इंतजार करते है. बाबा भोले के भक्त सुल्तानगंज से आए पवित्र गंगा जल महादेव को अर्पण करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, मिंटू मिश्रा, रॉकी सिंह, कंचन दत्ता, छगन कुमार, अभिषेक सिंह शामिल थे.




