जमशेदपुर : युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक सेवा और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुजरात आधारित वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने जमशेदपुर में अपनी नई शाखा की शुरुआत की है. बिष्टुपुर स्थित गुजराती सनातन समाज में स्वामी व्रजराजकुमार जी की पावन उपस्थिति में उक्त कार्य सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जहां वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की जमशेदपुर समिति की औपचारिक घोषणा हुई. समिति में संजय शाह और विपिन अडे़सरा को ट्रस्टी नियुक्त किया गया है, जबकि भावना शाह प्रभारी के रूप में मार्गदर्शन करेंगी. अरुण अडे़सरा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे, और जतिन राणपरा, मिलन अडे़सरा तथा राजेंद्र ढोलकिया को महासचिव बनाया गया है. कमल माकाटी संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उपाध्यक्ष के रूप में दीपक टांक, जयेश अमीन, अतुल अडे़सरा, आशीष राणपरा, हितेश राजा, प्रवीर पटेल, हितेश शाह और विवेक पारिख को मनोनीत किया गया है जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में नीतेश शाह तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश वागडिया मनोनीत किये गये हैं.
महिला प्रकोष्ठ में गीता वागडिया को अध्यक्ष, दीपाली शाह और धारा शाह को महासचिव, अल्पा शाह को संयुक्त सचिव बनाया गया है. महिला उपाध्यक्षों में नीमिला पटेल, सोनाली राणपरा, कनक अडे़सरा, विनीता शाह, निली अडे़सरा और अल्पा पारिख को शामिल किया गया है. दीप्ति राजा को कोषाध्यक्ष और नम्रता पटाडिया को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. छाया पारिख को शिक्षा प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की प्रमुख कार्यकर्ता रीमा अडे़सरा ने बताया कि वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन आज विश्व की 46 से अधिक शाखाओं के माध्यम से वैष्णव परंपरा को जीवित रखते हुए युवाओं को सेवा और संस्कृति की ओर अग्रसर कर रहा है. संगठन धार्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक सहायता, वृक्षारोपण, अनाथ बच्चों की मदद और गौ सेवा जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि संगठन की जमशेदपुर शाखा स्थानीय युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगी जहां वे अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ते हुए सेवा और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कार्य कर सकेंगे.














