जादूगोड़ा : यूसिल की हृदय स्थली माने जाने वाली चाटीकोचा में शनिवार को हज़ारों ग्रामीण आदिवासी महिला-पुरुषों ने जाहिरा में पहुंच कर मरांग बुरु और जाहिर आयो की पूजा – अर्चना कर जाहिरा का शुद्धिकरण किया. अपने देवता से जाहिरा के प्रदूषित होने पर क्षमा मांगी. पूजा-अर्चना गांव के नायके जगदीश चंद्र मांर्डी और ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन द्वारा किया गया. उन्होंने जानकारी कि बीते 18-19 जून को यूसिल का यूरेनियम कचड़ा बारिश की वजह से उनके पूजा स्थल घुस कर प्रदूषित कर दिया था, जिससे नाराज मरांग बुरु खफा होकर गांव में चेचक जैसी महामारी फैल गयी थी. महामारी का शिकार अचानक 7 लोग हो गए. अंत में, पूजा के बाद सभी ठीक हुए. इस मौके पर पूरा गांव खुशी से झूम उठा और जाहिर आयो के नारे लगे. (नीचे भी पढ़ें)

गांव में फैली महामारी से सात लोग चेचक से हुए थे शिकार : यूसिल की यूरेनियम कचड़ा से प्रदूषित आदिवासियों का पूजा स्थल जाहिरा से खफा ग्राम देवता के प्रकोप से गांव के मेघराय मुर्मू, बंगल मुर्मू, सुखलाल हो, मिनूता मुर्मू, साकरो मुर्मू, मन्ना कुंटिया, दुली मुर्मू बीमार पड़ गयी. सूचना पाकर गांव के नायके जगदीश चंद्र मांर्डी और ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन में पूजा स्थल में मरांग बुरुं, जाहिर आयो की पूजा कर ईश्वर की मनाया व दोबारा चाटी कोचा का पूजा स्थल की प्रदूषित होने से बचाने जा संकल्प किया, तब जाकर चेचक का प्रकोप खत्म हुआ. अंत में ग्राम प्रधान और नायके को अंग-वस्त्र देकर ग्रामीणों ने सम्मानित किया गया.














