जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने जदयू सिदगोड़ा थाना अध्यक्ष गौतम धर को अनुशासनहीनता के आरोप में पदमुक्त कर दिया है. इस संबंध में अजय कुमार ने एक पत्र जारी कर विधिवत इसकी घोषणा की है. उन्होंने बताया की तत्काल प्रभाव से गौतम धर को सिदगोड़ा क्षेत्र के जदयू थाना अध्यक्ष के पद से मुक्तकार उनका दायित्व वापस ले लिया गया है. यह जानकारी पार्टी के वरीय नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दे दी गई है. बहुत जल्द पार्टी सिदगोड़ा थाना के नए अध्यक्ष का चयन का इसकी घोषणा करेगी. गौतम धर के खिलाफ संगठन विरोधी काम करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद जदयू के महानगर अध्यक्ष ने मामले की जांच करायी और आरोपो को सही पाने के बाद उनको पदमुक्त कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
दूसरी ओर, गौतम धर ने कहा है कि बिना कारण बताओ नोटिस और बिना उनकी जानकारी का पदमुक्त का पत्र सीधे प्रेस में देना संगठन नियम के विरुद्ध हैं. शार्प भारत के पोर्टल से जानकारी प्राप्त हुई कि उनको सिदगोड़ा थाना अध्यक्ष पद से संगठन विरोधी कार्य करने के कारण पदमुक्त किया गया हैं, जिसकी सत्यता के लिए उन्होंने अपने अध्यक्ष अजय कुमार को लगातार कई बार कॉल कर जानना चाहा परन्तु उनके द्वारा कॉल नहीं उठाया गया. श्री धर ने कहा कि पार्टी संगठन का कुछ नियम और विचारधारा होता हैं. बिना उनसे कारण पूछे पदमुक्त का पत्र सीधा प्रेस मीडिया में देना संगठन नियम के विरुद्ध हैं. अध्यक्ष होने के नाते उनको भी जानकारी होना चाहिए कि वे संगठन विरोधी क्या कार्य किये है. पार्टी का संगठन कोई गुड्डा गुड्डी का खेल और किसी व्यक्ति का बपौती नहीं हैं कि जिसको जो मन किया बिना जानकारी और नोटिस के पदमुक्त कर दे. उन्होंने कहा है कि वे इस मसले पर संगठन के और उच्च पदाधिकारियों एवं अपने विधायक से बात करेंगे कि इस तरह का आधारहीन दोषारोपण किसी संगठन के व्यक्ति पर लगा कर बिना कोई कारण जाने एक पेपर में लिख के पदमुक्त कर देना उचित हैं.














