जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपु महोत्सव का आयोजन साकची हावड़ा ब्रिज स्थित के-79 रेस्टोरेंट सभागार में हुआ. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. सावन महोत्सव के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां सैन्य मातृशक्ति के बैनर तले मिलीं. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ. इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया. विषय प्रवेश कराते हुए विनीता जी ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य ही वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है. इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि नागरिक परिवेश में अपने बच्चों के साथ अन्य परिवारों में भी सैनिक मूल्यों का बीजारोपण का प्रयास करे. समारोह में महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. तमाम महिलाओं नें हरे रंग के परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर सावन का स्वागत किया. सर्वप्रथम नृत्य प्रतियोगिता उसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता एवं अंत में सावन क्वीन का चयन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता पूर्वी घोष एवं साहित्य मंच की वीणा पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान आकर्षक साड़ियों में सजी महिलाओं ने नृत्य और रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. समारोह में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें रूप सज्जा, नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता सहित संगीत का आयोजन शामिल था. संगठन की अनुपम सिंह ने कहा कि सावन का पावन महीना हमें प्रकृति के करीब ले जाता है. भारत उत्सवों का देश है और यहां सभी पर्वों को पूरी श्रद्घा और ऊर्जा के साथ मनाया जाता है. इस प्रकार के आयोजन जनमानस में ऊर्जा का संचार करते हैं. आयोजित कार्यक्रम का उद्येश्य सभी पुरानी एवं नई बहनों का मिलन सह परिचय एवं सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों को अवगत कराने का एक छोटा सा प्रयास एवं भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक उसके महत्व को बताना और लोगों को जागरूक करना है. धन्यवाद ज्ञापन रीना सिंह ने किया गया. कार्यक्रम में अर्चना शर्मा अनुपम सिंह स्वेता, पूनम, शर्मिला, सुनीता, सविंदर कौर, सावित्री पुणे, आरती देवी, शर्मिला, रेखा, राधिका, सरिता, रीना सिन्हा,श्वेता सिंह, स्वाति, मीना सिंह सरोज सिंह, रीना मिश्रा, उर्मिला, सुनीता सिंह, संगीता, शमिता देवी, कंचन सिंह, नीता शर्मा, स्वाति सुमन, पूनम, पूजा सिन्हा, रूबी सिंह सहित 70 सैन्य मातृशक्ति सदस्य शामिल रहीं.














