जमशेदपुर : इंटक की 315वीं वर्किंग कमेटी की बैठक रविवार 20 जुलाई को होने वाली है. इस बैठक में शामिल होने के लिए जमशेदपुर के कई यूनियनों के मजदूर नेता दिल्ली पहुंच चुके है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत अन्य लोग उक्त मीटिंग में शामिल होने के लिए चले गये है. यह मीटिंग नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित है. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए शनिवार को जमशेदपुर से कई नेता दिल्ली रवाना हुए. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, वर्किंग प्रेसिडेंट शहनवाज आलम (टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष भी है), टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, सीमेंट वर्कर्स यूनियन समेत कई यूनियनों के अध्यक्ष बिजय खान, टाटा स्टील यूटिलिटी व सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, शशि प्रसाद, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के रवि कुमार, अमर तिवारी, सीडीएस कृष्णनन भी रवाना हुए.














