जमशेदपुर : टाटा स्टील का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक 30 जुलाई को आहूत की गयी है. 30 जुलाई को ही कंपनी की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही का रिजल्ट भी जारी किया जायेगा. इसको लेकर कंपनी की ओर से अपने फाइलिंग्स में सारी जानकारी साझा किया गया है. टाटा स्टील ने जनवरी से मार्च 2025 तक में 1201 का मुनाफा दर्ज किया है, जो 554.56 करोड़ रुपये से दोगुना है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के उक्त तिमाही में हुआ था. खर्च में की गयी कटौती, कोकिंग कोल के इस्तेमाल में लायी यी कमी और सेल्स के बढ़ते नेटवर्क के कारण कंपनी का मुनाफा तेजी से बढ़ा है.














