
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 18 पर शनिवार देर रात बहरागोड़ा महाविद्यालय के समीप डिवाइडर पर आराम कर रहीं 10 मवेशी गैस टैंकर नंबर एन एल 01 एल 0259 की चपेट में आकर नौ मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है और एक घायल है. ग्रामीणों ने बताया कि टैंकर जमशेदपुर की और से कोलकाता की ओर जा रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)
घटना के बाद बहरागोड़ा और बड़शोल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर टैंकर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण की धिमी गति और एनएच पर लगी लाइटें कई माह से खराब है, जिसकारण सड़क पर अंधकार पसरा रहता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.




