गालूडीह: बारिश व गर्मी के मौसम में खुले आसमान के नीचे मेहनत कर रहे फुटपाथ व छोटे दुकानदारों को राहत देने के उद्देश्य से रविवार को गालूडीह के आश्रय आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें श्रीश्री गदाधर ज्यू चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन कोलकाता द्वारा 50 जरूरतमंद फुटपाथ के दुकानदारों को मुफ्त बड़े छाते वितरित किये गये. जिन लोगों को छाता मिला,वे खुश दिखे. (नीचे भी पढे)
आश्रम के समर चक्रवर्ती ने बताया कि अब दुकानदारों को रोजी-रोटी के लिए खुले में बारिश और धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा. यह पहल ऐसे दुकानदारों के लिए है जो रोजी-रोटी के लिए खुले में बारिश और धूप का सामना करते हैं. यह छाता एक साया बनकर इनके जीवन को सहज बनायेगा. इस मौके पर समर चक्रवर्ती, गोविंद चंद्र कोटाल, संजू अग्रहरि, सुशील कुमार सिंह, गणेश पात्र आदि उपस्थित थे.



