गालूडीह: बांग्ला सावन के पहले सोमवार के दिन गालूडीह के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवारी को लेकर सुबह से ही शिवालयों में महिलाएं, पुरुष, युवतियां जल, बेलपत्र, फल, फूल, प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजन किया. शिव भक्तों ने भोलेबाबा से मन्नतें भी मांगी. इस दौरान हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठा. शिवालयों में भक्त बाबा भोलेनाथ का विधिवत रूप से जल अर्पित कर मंगल जीवन की कामना की. सैकड़ों श्रद्धालु सुबह से ही शिवालयों में हर हर महोदव के जय घोष के साथ जलाभिषेक किये. शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुई थी. व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर समितियों को भी पसीना बहाना पड़ा.



