जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ के दो वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो एवं अनिल कुमार जैन दोनों अधिवक्ताओं को मरणोपरांत श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अनिल कुमार जैन का निधन 20 जुलाई रात्रि 9:00 बजे लगभग जमशेदपुर से कोलकाता इलाज हेतु जाने के क्रम में हो गया. वह विगत 10 दिन से लकवा एवं ब्रेन हेमरेज होने की वजह से बीमार थे. युधिष्ठिर महतो का निधन 20 जुलाई के प्रातः काल हृदय गति रूकने से हुआ था. न्यायालय परिसर में सर्वप्रथम 11:30 बजे अधिवक्ता अनिल जैन की पार्थिव शरीर को लाया गया और उन्हें श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित कर किया गया. उसके बाद दिन के लगभग 2.30 बजे अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का पार्थिव शरीर लाया गया. उन्हें भी पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि अर्पित की गई. दोनों अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु 22 जुलाई को द्वितीय पाली में अधिवक्ता अपने काम से अलग रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, मुख्य दंडाधिकारी विशाल गौरव, अवर और मुख्य दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद, रजिस्ट्रार सिद्धांत तिग्गा उनके साथ कई न्यायिक पदाधिकारी गण प्रमुख रूप से मौजूद जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्रनाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पंडा, पूर्व उपाध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, पवन कुमार, संजीव कुमार झा, सुनील कुमार मोहंती, लालटू चंद्र के साथ लगभग 200 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे.



