जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83 वां जन्मदिन जमशेदपुर के बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को लड्डू खिलाकर खुशी मनायी. जिलाध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर पहुँचा रहे है। कार्यकर्त्ताओं में जोश का संचार हुआ है. (नीचे भी पढे़ं)

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता सह महामंत्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, रंजीत सिंह, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, रंजीत झा, सुशील घोष, सन्नी सिंह, निखिल कुमार, अजय कुमार, मृत्युंजय कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए.



