नयी दिल्ली: 19 साल की दिव्या देशमुख ने चेस का फिडे महिला वर्ल्ड कप जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक राउंड में हराकर खिताब जीता. वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ वे भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गईं. टूर्नामेंट में दिव्या ने कई टॉप रैंक प्लेयर्स को हराया और फाइनल में जगह बनाई. हम्पी के खिलाफ फाइनल में दिव्या ने दोनों प्रमुख मुकाबले ड्रॉ खेले. (नीचे भी पढे)
जिसके बाद सोमवार को टाईब्रेक राउंड हुआ, जिसमें दिव्या ने 2.5-1.5 के स्कोर से बाजी मारी. मैच के बाद हम्पी ने कहा कि 12वीं चाल के बाद उन्हें समझ नहीं आया कि अब क्या करना है. हालांकि, 54वीं चाल में दिव्या ने जरूरी बढ़त हासिल कर ली. जिसके बाद हम्पी ने रिजाइन कर दिया और दिव्या को जीत मिली.फिडे विमेंस वर्ल्ड कप जीतने पर दिव्या को लगभग 42 लाख रुपए मिलेंगे.वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिव्या देशमुख ने मां को गले लगाया. मां से मिलते ही वे भावुक हो गईं और आंखों से आंसू छलक आए.



