गालूडीह: आगामी 9 अगस्त शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस 2025 धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार को गालूडीह रिसोर्ट परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ झारखंड सरकार के अध्यक्ष डॉ रजनीकांत मार्डी, और अखिल झारखंड संथाल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ फुदन चंद्र सोरेन उपस्थित रहे. इस दौरान उपस्थित लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श किया. (नीचे भी पढ़े)
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडित रघुनाथ मुर्मू गांवता क्लब गालूडीह, अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ झारखंड शाखा और अखिल झारखंड संथाल शिक्षक संघ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के दिन बीआरसी मैदान गालूडीह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उस दिन गालूडीह हाटचाली से बीआरसी मैदान तक रैली निकाला जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रहेंगे. इस मौके पर अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ झारखंड सरकार के अध्यक्ष डॉ रजनीकांत मार्डी, अखिल झारखंड संथाल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ फुदन चंद्र सोरेन, क्लब के अध्यक्ष बड़ादुर्गा मुर्मू, उपाध्यक्ष दुलाराम टुडू, बादल किस्कु, फूलचंद टुडू, बिपुल दलाई आदि उपस्थित थे.



