जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को के हुडको दुर्गा पूजा व काली पूजा कमिटी द्वारा साल 2025 का दुर्गा पूजा को लेकर बैठक किया गया. बैठक मैं यह निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह इस साल भी कुछ अलग और नया किया जाए तथा महानवमी की रात को तरह तरह के आकर्षक खेल प्रतियोगिता किया जाए. हुडको दुर्गा पूजा कमेटी 1981 से लगातार मां दुर्गा की पूजा कर रहा है. (नीचे भी पढ़े)
इस साल 45 साल दुर्गा पूजा का पूरा हो जायेगा. मां दुर्गा की पूजा झारग्राम के पंडित सुशील बनर्जी करेंगे जो पिछले 40 साल से लगातार पूजा करते आ रहे है. इस कमिटी मीटिंग में दुर्गा पूजा कमिटी के चेयरमैन संदीप, अध्यक्ष सूरज, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर संजीव कुमार मैती, जनरल सीक्रेटरी देवेंदर, रितेश ओझा, सुजीत, सुधीर,इत्यादि शामिल थे.



