• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 15, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand healthy women strong family : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, जब महिलाएं स्वस्थ होंगी, तभी समाज और परिवार भी सशक्त होंगे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव रखती है. महिलाओं की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. एक स्वस्थ नारी ही परिवार और समाज को सशक्त बना सकती है. हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानती है. (नीचे भी पढ़ें)

महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जागरूकता को लेकर सरकार निरंतर प्रयासरत है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगे कहा कि जब महिलाएँ स्वस्थ और सुरक्षित होंगी तो परिवार मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ और सशक्त बनेगी. हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, क्योंकि महिला ही परिवार और समाज की आधारशिला है. (नीचे भी पढ़ें)

महिलाएं आज आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर क्षेत्र में अग्रसर हैं. महिलाएँ आज आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से निरंतर आगे बढ़ रही हैं. रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाएँ अपनी सक्रिय भागीदारी से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं. स्वरोजगार योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर वे अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही हैं. सामाजिक क्षेत्र में महिलाएँ जागरूकता, नेतृत्व और सहभागिता की भूमिका निभा रही हैं. पंचायतों से लेकर उच्च पदों तक उनकी उपस्थिति समाज को नई दिशा दे रही है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जब महिलाएँ सशक्त होंगी तभी समाज और राज्य मजबूत होगा. इसी उद्देश्य से सरकार ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाएँ लागू की हैं. जिनमें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मातृत्व लाभ योजनाएँ, पोषण आहार वितरण, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य व स्वच्छता अभियान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास शामिल है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समय पर जाँच और उपचार उपलब्ध कराया जा सके. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य के क्षेत्र में मातृत्व लाभ योजनाएँ, पोषण अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएँ दी जा रही हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगे कहा कि आज हमारी राज्य की बेटियाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं. वे केवल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. चाहे खेल मैदान हो, शैक्षणिक उपलब्धि हो या चिकित्सा एवं अनुसंधान का क्षेत्र, झारखंड की बेटियाँ अपनी मेहनत और लगन से राज्य का नाम रोशन कर रही हैं. यह हम सबके लिए गर्व का विषय है. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण) सुनील कुमार बर्णवाल समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण, स्वास्थ्यकर्मी और बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident : टिनप्लेट काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो घायल
खबर

Jamshedpur accident : टिनप्लेट काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो घायल

September 15, 2026
Jamshedpur teej : 24 घंटे के निर्जला उपवास के बाद जमशेदपुर में सुहागिनों ने किया तीज व्रत का पारण
खबर

Jamshedpur teej : 24 घंटे के निर्जला उपवास के बाद जमशेदपुर में सुहागिनों ने किया तीज व्रत का पारण

September 15, 2026
Jamshedpur suspected missing – बिरसानगर से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, बड़ाबांकी पुलिया पर मिला चप्पल
खबर

Jamshedpur suspected missing – बिरसानगर से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, बड़ाबांकी पुलिया पर मिला चप्पल

September 15, 2026
Next Post

Tinplate vishwakarma puja : टिनप्लेट में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना

Tata steel vishwakarma puja : टाटा स्टील में रही विश्वकर्मा पूजा की धूम, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी कई विभागों में पहुंचे, सिंटर प्लांट में नहीं गए कोई यूनियन नेता

Jamshedpur bonus : ट्यूब मेकर्स क्लब में हुआ बोनस समझौता, मेडिकल की सुविधा बढ़ेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News