जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला परिषद् की सामान्य बैठक में जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह ने जिला परिषद् संख्या 5 के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से रखा. इसमे घोड़ाबंधा स्वस्थ उपकेंद्र में प्रसूति केन्द्र बंद करने के ग्रामीण महिलाओं को हो रही दिक्कत, टेंडर के बाद भी आगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण ना होना, पेयजल विभाग की अनियमितता, ग़रीब बच्चो को प्रायोजन योजना का लाभ नहीं मिलना, जमशेदपुर प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग से चल रहे योजना में अनियमितता , जनता मध्य विद्यालय में जल जमाऊ जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उप विकास आयुक्त ने सभी मुद्दों के जल्द समाधान का अस्वाशन दिया.



