जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित किए जा रहे सप्ताहव्यापी श्री अग्रसेन जयंती समारोह के चौथे दिन, शुक्रवार को मानगो शाखा द्वारा श्री राजस्थान भवन मानगो में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस दौरान समाज में विभिन्न रूप में अपनी सेवाएं देने वाले अभिभावकों, बुजुर्गों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम आदित्य अग्रवाल, द्वितीय मुस्कान अग्रवाल, तृतीय रुहानिका बंसल घोषित हुए. वहीं निशाना लगाओ प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू अग्रवाल, द्वितीय नैंसी चौधरी एवं तृतीय राशि, सबसे तेज कौन प्रतियोगिता में प्रथम प्रथम डागा, द्वितीय संगीता अग्रवाल एवं तृतीय गुड़िया अग्रवाल रहे. इसके अलावा दो प्रतियोगिताओं, अंदाजा लगाओ इनाम पाओ और रामायण महाभारत पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मानगो शाखा के कार्यक्रम संयोजक मनोज केजरीवाल, शाखा अध्यक्ष ललित डागा, सचिव नरेश चौधरी, जीतू अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, सीमान्त अग्रवाल, नारायण सुरेखा, प्रियंका गुप्ता, नीतू अग्रवाल, राधा केजरीवाल, श्वेता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे. वहीं जिला शाखा की ओर से आयोजन में अभिषेक अग्रवाल ( गोल्डी ), मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, संदीप मुरारका, ओम प्रकाश रिंगसिया, अरुण बाकरेवाल, संजय शर्मा, निर्मल पटवारी, राहुल चौधरी, बजरंग अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, सन्नी संघी, दीपक पारीक, बलराम अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल,शंकर अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल,पीयूष गोयल, गगन रूस्तगी, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मदन अग्रवाल, संजय कुमार, अभिषेक अग्रवाल, बिस्सू नरेडी, महेश सिंघानिया, धीरज चौधरी, मनोज खेमका, विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, पुनीत कांवटिया, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सुरेश शर्मा (लीप्पू), भरत मकानी, अनिल रिंगसिया, अनिल मोदी, अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा की ओर से ऋषि भवन में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. बैडमिंटन, चेस, प्रश्नोत्तरी आदि की आयोजित प्रतियोगिताओं को लेकर युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह दिखा. जुगसलाई शाखा अध्य्क्ष दिलीप कांवटिया, सचिव मनोज गोयल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में संयोजकों में हेमंत अग्रवाल, अशोक गोयल, हर्ष अग्रवाल, अनंत मोहनका, नमिता मित्तल, भावना अग्रवाल आदि ने अहम भूमिका निभाई.



