जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स गेट के समीप शुक्रवार देर रात एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया. जब तक किसी को कुछ समझ में आता तब तक आग ने गाड़ी का काम तमाम कर दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
उधर सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार टेल्को की ओर से आ रहा था और गोलमुरी की ओर जा रहा था, इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई. घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा वैसे गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.




