जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा मंगलवार, 23 सितंबर को दोपहर 3.00 बजे से जीएसटी 2.0 पर एक सेमिनार का आयोजन चैम्बर भवन में होगा. जिसमें वक्ता के रूप में कोलकाता से आये अनुभवी विशेषज्ञ सीए अभिषेक टिबरेवाल सहित अन्य प्रोफेशनल्स उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने दी. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद इसमें कई तरह की खामियां थी जिसे सिंहभूम चैम्बर लगातार संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाता रहा है. तथा समय-समय इससे संबंधित सेमिनार का आयोजन भी चैम्बर के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें इसके अनुभवी विषेषज्ञों ने चैम्बर भवन पधारकर व्यवसायी उद्यमियों को जानकारियां उपलब्ध कराई. जिसका लाभ चैम्बर सदस्यों को मिला है. यह सेमिनार भी सदस्यों को जीएसटी 2.0 के विस्तृत प्रारूप से अवगत कराने में सहायक होगा.(नीचे भी पढ़े)

उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल एवं सचिव अंशुल रिंगसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिये जीएसटी सुधारों की दिषा में कदम बढ़ाते हुए इसकी दरों में परिवर्तन कर इसे दो स्लैब में लाया है. जिसे जीएसटी 2.0 की संज्ञा दी गई है. इससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही व्यापारी उद्यमियों एवं आम जनमानस के रोजमर्रा के जीवन में काफी प्रभाव पड़ेगा. इसको लेकर सिंहभूम चैम्बर के द्वारा 23 सितंबर को दोपहर 3.00 बजे से चैम्बर भवन में कोलकाता से आये विशेषज्ञ सीए अभिषेक टिबरेवाल सदस्यों को अवगत करायेंगे.(नीचे भी पढ़े)
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया (नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्र 2025-27), उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया (नवनिर्वाचित मानद महासचिव सत्र 2025-27), उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल (नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, उद्योग सत्र 2025-27), सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, सुरेष शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस सेमिनार में उपस्थित होकर इसका लाभ उठायें.











