जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविरों का आयोजन लगातार जारी है. इस क्रम में रविवार को कुशवाहा संघ, जमशेदपुर के संयोजन में ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर के साथ साकची कुश भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 83 लोगों ने रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया. इस अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर ब्लड सेंटर के साथ आज 245 रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया तथा मानवता की सेवा के प्रति उनके संकल्प की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञातव्य है कि पूरे देश में यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान स्थानीय पर्व त्योहार होने के कारण झारखंड में रेड क्रॉस सोसाइटी ने इसे 17 अक्टूबर तक मनाने का निर्णय किया है ताकि अधिक से अधिक रक्तदाताओं को इस अभियान में जोड़ा जाए, विशेषकर नये रक्तदाताओं को रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.











