चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत इलिगारा फाटक के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.नीय ग्रामीणों ने इलिगारा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल, चाईबासा के शीतगृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान यदि मृतक की पहचान नहीं हो पाती है या उसके परिजन सामने नहीं आते हैं, तो निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल हाटगम्हरिया थाना को सूचित करें. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.












