जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व महासचिव, लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व जिला गवर्नर एवं आइसीएआइ के पूर्व अध्यक्ष विवेक चौधरी ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
श्री चौधरी ने कहा है कि भगवान अग्रसेन के जीवन और उनके महान आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए. उनका जीवन हमें समाज में समरसता और सहयोग के जरिये उन्नति के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है. उन्होंने समाज-बंधुओं का उनके आदर्शों का पालन करते हुए समाज के उत्थान में आपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया है. उन्होंने समाज के सभी लोगों का समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो भगवान अग्रसेन की जयंती समारोह पूर्वक मनाने का आह्वान किया है.











