बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ईचड़ाशोल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इस साल का पंडाल पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 3.50 लाख रुपये होगी. पंडाल की भव्यता और थीम इसे ख़ास बनाती है, क्योंकि यह पंडाल सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है. इसके साथ ही, देवी दुर्गा की प्रतिमा भी बंगाल के प्रसिद्ध मूर्तिकारों द्वारा बनाई जा रही है. कमिटी के उपाध्यक्ष मनिक मंडल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्त जनों के लिए सप्तमी से लेकर नवमी तक प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा प्रतिदिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कमिटी के सह-सचिव कमल आचार्य ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर 45 से अधिक वोलेंटियर्स चयनित स्थान में तैनात किया जाएगा एवं रास्ते पर जाम की स्थिति नहीं बने एवं पार्किंग व्यवस्था का रूपरेखा तैयार किया जा रहा है . इस वर्ष कमेटी 20वां वर्ष मना रही है. पूजा को सफल करने में कमिटि के संरक्षक तपन कुमार ओझा, अध्यक्ष चंडी चरण साव, सह-सचिव कमल आचार्य, तापस साव, प्रदीप महापात्र, रजनीश सिंह, सुवल चंद्र घोष, भूपेन पात्र, अरुण कुमार सीट, स्वपन अधिकारी, अमिताभ बाजपेई समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.











