जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल ने एक अहम सफलता हासिल की है. इसके तहत गोविंदपुर की 72 साल की महिला भागबती देवी के ब्रेन की सर्जरी टाटा मोटर्स अस्पताल में की गयी है. श्रीमति बागबती पिछले कई दिनों से सिर दर्द से परेशान रहती थी. हाल के दिनों में उनकी हालत खराब होती जा रही थी. इसी बीच उनका इलाज किया गया तो पाया गया कि उनके बाये ब्रेन में कैंसर है. इसके बाद वे किसी को पहचानने, बोलने, भाषा को पहचानना भी भूल गयी. इसी बीच उनका टाटा मोटर्स अस्पताल जमशेदपुर के न्यूरोसर्जिकल टीम सीनियर कंसल्टेंट डॉ हार्दिक सिरोया के नेतृत्व में उनका इलाज किया. टाटा मोटर्स अस्पताल के एनेस्थेसिया टीम की टीम डॉ स्वास्तिका चक्रवर्ती व उनकी टीम ने भी सहयोग किया. (नीचे भी पढ़ें)
इन दोनों टीम ने साथ मिलकर काम किया और उनके बायी ओर के ब्रेन के ट्यूमर को कंप्रेशन करने में सफलता पायी. इसके बाद उसका असर को कम किया गया. इसके बाद उनका लगातार इलाज किया गया और उनका न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशन करने में सफलता मिली. टाटा मोटर्स के मेडिकल सर्विसेज के हेड डॉ संजय कुमार ने बताया कि यह चुनौतीपूर्ण इलाज था, जिसको चिकित्सकों की टीम ने कर दिखाया है. डॉ हार्दिक सिरोया के नेतृत्व में पूरी टीम ने काफी बेहतर काम किया है. ट्यूमर का इलाज भी संभव हो पाया. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, महिला की हालत स्थित है और लगातार वर रिकवरी कर रही है. टाटा मोटर्स अस्पताल में हो रहे कार्यों को इससे गति मिली है.











