रांची : बक्सर से टाटा आ रही बक्सर टाटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार की दोपहर जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच काला झरिया गांव के पास अचानक से धुआं निकलने लगा. इसके बाद अफरा तफरी मच गयी. बताया जाता है कि ट्रेन की तीसरी बोगी में अचानक से धुआं दिखायी दी और आग की लपटें सुनायी दी. इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन को रोक दी. इसके बाद यात्री ट्रेन से नीचे कूदने लगे. बाद में फायर एक्सटींग्यूसर से आग को बुझायी गयी. बताया जाता है कि ब्रेक बाइंडिंग के बाद अंडर गियर में आग लगी थी, जिससे आग निकलने लगी और धुआं उठने लगा था. (नीचे भी पढ़ें)
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि यात्री कूदने तो लगे, लेकिन जब ट्रेन रुक गयी थी, तब लोग पटरियों से नीचे उतरे. करीब 45 मिनट तक ट्रेन वहां रुकी. आपात स्थिति का आकलन करने वाली टीम पहुंची, जिसके बाद ट्रेन को वापस टाटानगर के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि यह एक घटना हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है. अब तक पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही.











