जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक यात्री की मोबाइल की चोरी कर भाग रहे युवक को आरपीएफ ने धर दबोचा. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है. बताया जाता है कि उक्त मोबाइल को चोरी करने के बाद स्टेशन से भाग रहा था, जहां से स्थानीय यात्रियों की मदद से आरपीएफ ने उसको पकड़ लिया. पकड़ा गया व्यक्ति से जब पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम मोहम्मद वसीम खान बताया, जो जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. उसने बताया है कि वह पहले भी स्टेशन से मोबाइल की चोरी की थी. उससे अन्य मामले में भी पूछताछ की जा रही है.











