जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 में छह माह से फरार चल रहे एक आरोपी के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया. बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संदीप गोप पर चोरी के मामले में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. न्यायालय से निर्गत नोटिस को आरोपी के घर पर चिपकाया गया. (नीचे भी पढ़े)
कोर्ट द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि आरोपी यदि एक महीने के अंदर वह न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने आरोपी के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है. साथ ही कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द सरेंडर कराने के लिए दबाव बनाए.











