गालूडीह: गालूडीह में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का ‘रेल टेका, डहर छेका’आंदोलन शनिवार देर रात को समाप्त हो गया. वार्ता और आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गयी. (नीचे भी पढ़े)
इस मामले में गालूडीह रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन के संबंध में रेलवे अधिनियम की धारा 145, 146, 147 और 174(ए) के तहत दिनांक 21.09.2025 को क्रमांक 738/2025 के तहत आरपीएफ/पोस्ट/जीटीएस में हर मोहन महतो, संखोदीप महतो, उज्जवल महतो, डॉ अनिल महतो, लालटू महतो, पुनम महतो और अन्य के ऊपर घाटशिला रेलवे सुरक्षा बल थाने में मामला दर्ज किया गया है. इन पर गालूडीह रेलवे स्टेशन पर लाइन जाम करने और ट्रेन परिचालन प्रभावित करने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.



