गालूडीह: सोमवार को सिदो- कान्हू जाहेरथान ठाकुरबाड़ी जोजोगोड़ा में स्कूली शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने पौधरोपण किया. पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने और अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की. वहीं, ग्रामीणों ने आदिवासी पारंपरिक तरीके से सोमेश सोरेन का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, ग्रामीणों के साथ घाटशिला उपचुनाव को लेकर विचार विमर्श किया. मौके पर कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, दुलाल चंद्र हांसदा, वकील हेंब्रम, अशोक महतो, दुलाराम टुडू, बिमल मार्डी, काला सरकार, काजल डॉन, विक्रम बास्के, काशू मुर्मू, सुभाष मुर्मू, दुर्गाचरण मुर्मू, अनिल मार्डी, लक्ष्मण मार्डी, रामदास मुर्मू, आनंद मार्डी, झूलीराम हांसदा, पतित हांसदा पानकुमारी मार्डी, सुमिता मार्डी, खेलराम मुर्मू, संखिलाल मुर्मू, सुकु हांसदा, गणेश किस्कु, कन्हाई मार्डी आदि उपस्थित थे.



